फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   administration stop meeting

प्रशासन ने नहीं होने दी महापंचायत, पुलिस से नोकझाेंक

Sat, 27 May 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 27 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
administration stop meeting
हसनपुर में महापंचायत रोके जाने के बाद इंस्पेक्टर से नोकझोंक करते संगठन मंत्री सुकर्मपाल राणा। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के गांव सकतपुर में नए स्थान पर सामूहिक नमाज के विरोध में किसान संघ द्वारा किए गए महापंचायत के ऐलान की सूचना मिलते ही गुरुवार देररात पुलिस ने गांव पहुंचकर महापंचायत को रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


महापंचायत के आयोजकों ने तय किया था कि सकतपुर के बजाय महापंचायत हसनपुर मंडी समिति में आयोजित की जाएगी। लेकिन यहां भी प्रशासन ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए महापंचायत को रोक दिया। इस दौरान आयोजकों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम व सीओ के समझाने पर आयोजक शांत हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एक बजे जैसे ही मंडी समिति में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने महापंचायत शुरू करने के लिए पाल बिछाया। इस दौरान वहां पहले से तैैनात पुलिस कर्मियों ने आयोजकों को रोक लिया। धारा 144 लागू होने व महापंचायत की परमिशन न होने का हवाला देते हुए महापंचायत के आयोजन से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महापंचायत के आयोजकों की पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद मंडी समिति से नाराज आयोजक एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम गंभीर सिंह व सीओ अविनाश कुमार गौतम, कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह से वार्ता की गई।

अफसरों ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए महापंचायत के आयोजन न करने को कहा। करीब बीस मिनट तक चली अफसरों के साथ नोकझोंक के बाद आयोजक शांत हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed