{"_id":"59287f694f1c1b1235535bee","slug":"administration-stop-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने नहीं होने दी महापंचायत, पुलिस से नोकझाेंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने नहीं होने दी महापंचायत, पुलिस से नोकझाेंक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 27 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर में महापंचायत रोके जाने के बाद इंस्पेक्टर से नोकझोंक करते संगठन मंत्री सुकर्मपाल राणा। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव सकतपुर में नए स्थान पर सामूहिक नमाज के विरोध में किसान संघ द्वारा किए गए महापंचायत के ऐलान की सूचना मिलते ही गुरुवार देररात पुलिस ने गांव पहुंचकर महापंचायत को रोक लगा दी थी।
महापंचायत के आयोजकों ने तय किया था कि सकतपुर के बजाय महापंचायत हसनपुर मंडी समिति में आयोजित की जाएगी। लेकिन यहां भी प्रशासन ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए महापंचायत को रोक दिया। इस दौरान आयोजकों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम व सीओ के समझाने पर आयोजक शांत हुए।
शुक्रवार दोपहर एक बजे जैसे ही मंडी समिति में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने महापंचायत शुरू करने के लिए पाल बिछाया। इस दौरान वहां पहले से तैैनात पुलिस कर्मियों ने आयोजकों को रोक लिया। धारा 144 लागू होने व महापंचायत की परमिशन न होने का हवाला देते हुए महापंचायत के आयोजन से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान महापंचायत के आयोजकों की पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद मंडी समिति से नाराज आयोजक एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम गंभीर सिंह व सीओ अविनाश कुमार गौतम, कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह से वार्ता की गई।
अफसरों ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए महापंचायत के आयोजन न करने को कहा। करीब बीस मिनट तक चली अफसरों के साथ नोकझोंक के बाद आयोजक शांत हुए।