{"_id":"64f387ba5064ccfc8306d384","slug":"adg-started-cctv-control-room-in-nagar-kotwali-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-4020-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एडीजी ने की नगर कोतवाली में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एडीजी ने की नगर कोतवाली में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की शुरुआत
Sun, 03 Sep 2023 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एडीजी बरेली जोन पीसी मीना ने शनिवार को नगर कोतवाली परिसर में स्थापित किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम की शुरुआत की। कंट्रोल रूम में लगी एलईडी पर शहर का नजारा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस ऑफिस सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और घटनाओं अनावरण के निर्देश दिए।
शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे एडीजी सबसे पहले नगर कोतवाली पहुंचे। यहां गारद की सलामी के बाद सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सीसीटीएनएस कक्ष व महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की। एलई़डी पर कैमरों के जरिए शहर का नजारा देखकर और पूरे कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। इसके बाद पुलिस ऑफिस में अधीनस्थों के साथ बैठक कर आने वाले त्योहारों को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ विजय कुमार राणा, अरुण कुमार, श्वेताभ भास्कर, अंजलि कटारिया और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।