{"_id":"685c53d2219645604d087d6d","slug":"adg-inspected-the-route-of-kanwar-yatra-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-142512-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एडीजी ने किया कांवड़ यात्रा के रूट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एडीजी ने किया कांवड़ यात्रा के रूट का निरीक्षण
Thu, 26 Jun 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। एडीजी रमित शर्मा ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कांवड़ मार्ग में कोई अव्यवस्था तो नहीं है। उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि रूट डायवर्ट का कड़ाई से पालन कराया जाए।
एडीजी जोन बरेली ने बुधवार को मुरादाबाद से लेकर ब्रजघाट तक कांवड़ मार्ग का मार्च किया। जायजा लिया कि सावन माह में कांवड़ यात्रा के समय रूट डायवर्जन के लिए किस मार्ग से वाहन गुजारे जाएंगे। उन्होंने एसपी को संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, शरारती तत्वों की निगरानी के लिए भीड़ वाले क्षेत्र में और प्रमुख स्थान पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी करने और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सभी रूट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनात करने, कांवड़ियों के लिए मेडिकल सुविधा उपलब्ध और शुद्ध पेयजल का इंतजाम कराने के निर्देश दिए। अस्थाई शौचालय बनवाने को कहा। हिदायत दी कि कांवड़ियों के लिए कोई दिक्कत न आए। इस मौके पर एसपी अमित कुमार आनंद, सीओ श्वेताभ भास्कर, प्रभारी थाना अखिलेश प्रधान, प्रभारी यातायात अनुज मलिक मौजूद रहे।