{"_id":"612fd8278ebc3e74e856d173","slug":"adg-fixed-the-responsibility-of-subordinates-regarding-crime-control-jpnagar-news-mbd401204598","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने अपराध नियंत्रण को लेकर तय की अधीनस्थों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने अपराध नियंत्रण को लेकर तय की अधीनस्थों की जिम्मेदारी
विज्ञापन
गजरौला में पुलिस के साथ पैदल मार्च करते एडीजी अविनाश चंद्र।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन अविनाश चंद्र बुधवार को अमरोहा पहुंचे। इस दौरान उन्हाेंने बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए पाठ पढ़ाया साथ ही बीट पुलिसिंग को लेकर महिला पुलिस कर्मियों से रूबरू हुए। इसके बाद पुलिस ऑफिस में बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर अधीनस्थों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान छोटी मोटी कमियां मिलने पर उन्होंने उसे दूूर करने का आदेश जारी किया।
बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस लाइन पहुंचे एडीजी अविनाश चंद्र ने लाइन का भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था के साथ- साथ शस्त्रागार, भोजनालय, परिवहन शाखा, सीसीटीएनएस शाखा, पुलिसकर्मी आवास, बैरक, क्वार्टर गारद, जीपी स्टोर सहित पुलिस लाइन के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए। यहां पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनकर संबंधित को निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद बीट पुलिसिंग को लेकर महिला पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी की। जिसमें महिला आरक्षियों को बीट प्रणाली के तौर-तरीके बताए। बीट पुलिसिंग को कैसे प्रभावी बनाना है, इसकी जानकारी दी। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ऑफिस सभागार में अपराध नियंत्रण को लेकर अधीनस्थों के साथ बैठक की। जिसमें एसपी, एएसपी, सीओ और सभी थानाध्यक्ष शामिल रहे।
एस दौरान एडीजी ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसमें कुर्की, वारंटों का शत प्रतिशत तामील कराने, विवेचनाओं का निस्तारण, लापता बालिकाओं की बरामदगी, वांछितों की गिरफ्तारी करने, पॉक्सो एक्ट के लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी करने, जमीनी विवाद को राजस्व टीम से समन्वय स्थापित कर हल कराने, छोटी से छोटी घटना होने पर घटना स्थल का निरीक्षण करने, त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग, गांवों का भ्रमण, जुलूस के मार्गों का भ्रमण करना, हिस्ट्रीशीटरों की नियमित मानिटरिंग, शस्त्र लाइसेंस धारकों का शत प्रतिशत सत्यापन कराना, संभावित प्रत्याशियों का सत्यापन कराकर आपराधिक इतिहास की जानकारी करना। महिलाओं की सुरक्षा लिए मनचलों के खिलाफ अभियान चलाना, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधि और पत्रकारों से भी वार्ता की। इसके बाद वह गजरौला निकल गए।