फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Additional Commissioner inspected polling places, gave instructions

संशोधित:: अपर आयुक्त ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण, दिए निर्देश

Sun, 05 Nov 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner inspected polling places, gave instructions
अमरोहा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अपर आयुक्त ने हसनपुर क्षेत्र में 17 मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने बीएलओ को गंभीरता से काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एक बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन गंभीर है। अभियान के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को सूची से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। शनिवार को अपर आयुक्त मुरादाबाद बीएन यादव ने एडीएम सुरेंद्र सिंह के साथ हसनपुर क्षेत्र के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज, नगर पालिका परिषद एवं कंपोजिट स्कूल कालाखेड़ा में बने मतदेय स्थलों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने बीएलओ को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में युवाओं को नाम शामिल करने के लिए गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। अभियान के तहत एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। वहीं, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम सुरेंद्र सिंह एवं एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी ने कंपोजिट स्कूल मंगरौली का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ बबीता के मतदेय स्थल पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने एक जनवरी 2024 को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed