{"_id":"664d2761b3c342a6190c9534","slug":"additional-classes-will-be-run-for-students-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-118999-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त कक्षाएं
विज्ञापन
अमरोहा। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को माध्यमिक स्कूलों में अब अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसकी हर महीने मॉनिटरिंग भी की जाएगी। ताकि कमजोर विद्यार्थी भी दूसरे बच्चों की तरह कक्षा और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
माध्यमिक शिक्षा विभाग लगातार शैक्षिक स्तर को सुधारने का प्रयास कर रहा है। पढ़ाई में कमजोर बच्चे भी मेधावी बच्चों के समकक्ष हों, इसके लिए अब अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करते हुए उनके लिए अलग पाठ्यक्रम तैयार कराया जाएगा। इन बच्चों के लिए शिक्षक विशेष कक्षाएं संचालित करेंगे। कमजोर विद्यार्थियों के शिक्षण कार्यों की हर माह मॉनिटरिंग भी की जाएगी। शिक्षक विद्यार्थियों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। ताकि इन बच्चों में हो रहे सुधार के बारे में जानकारी हो सके।
डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन के लिए सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन से कमजोर बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन
-- -- -
जुलाई से होगा कमजोर विद्यार्थियों का चयन
जुलाई माह से कमजोर बच्चों का चयन किया जाएगा। इन बच्चों के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। जिनकी अलग कक्षाएं ली जाएंगी। साथ ही इन विद्यार्थियों को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा विशेष संबोधन दिया जाएगा। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।