{"_id":"669ab8ea17c3ac145307aaa4","slug":"action-will-be-taken-against-unfit-vehicles-of-schools-and-colleges-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-122368-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूल-कॉलेजों के अनफिट वाहनों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूल-कॉलेजों के अनफिट वाहनों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
अमरोहा। स्कूल कॉलेज में लगे अनफिट वाहनों पर कार्रवाई को लेकर परिवहन विभाग बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। एआरटीओ ने डीआईओएस और बीएसए को पत्र लिखकर स्कूलों पर शिकंजा करने के लिए कहा है। परिवहन विभाग ने 198 से अधिक स्कूलों की सूची भी अधिकारियों को सौंपी है।
परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में करीब 610 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इसमें बस, वैन व अन्य वाहन शामिल हैं। हैरत की बात ये है कि पिछले दिनों तक करीब 230 स्कूली वाहन ऐसे थे, जिनकी फिटनेस नहीं हो सकी। जबकि वह सड़कों पर यह फर्राटा भर रहे थे। इन वाहनों न तो कैमरे लगे थे और फर्स्ट एड बॉक्स था। स्कूलों की बदइंतजामी और परिवहन विभाग की लापरवाही बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है।
परिवहन विभाग की ओर से इन 230 वाहनों की पंजीयन निलंबित कर दिया गया था। साथ ही 70 प्रतिशत वाहनों के चालान कर दिए गए थे। परिवहन विभाग की सख्ती देख 32 मालिकों ने अपने वाहनाें की फिटनेस करा ली है। लेकिन, अभी 198 स्कूली वाहन ऐसे बचे हैं जो बगैर फिटनेस के दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में सवार बच्चों की जान को खतरा बना रहता है। एआरटीओ महेश चंद शर्मा ने बताया कि डीआईओएस और बीएसए को 198 स्कूलों की सूची सौंपकर वाहनों की फिटनेस कराने में सहयोग मांगा है। मनमानी करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने की मांग की गई है।