फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Action was taken against seven unfit vehicles, 4 were made fit

Amroha News: सात अनफिट वाहनों पर हुई कार्रवाई, 4 की फिटनेस कराई

Fri, 25 Jul 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Action was taken against seven unfit vehicles, 4 were made fit
अमरोहा।
विज्ञापन

आखिरकार परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के जिम्मेदारों की नींद टूट गई है। शुक्रवार को जिम्मेदार सड़कों पर उतरे और अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान सात अनफिट वाहन पकड़े गए। एआरटीओ ने दो स्कूली वाहनों को सीज कर दिया जबकि पांच का चालान किया है।
टीम ने कई स्कूलों का भी दौरा किया, यह स्कूल वह हैं जो अपने स्कूल का ट्रांसपोर्ट होने से इनकार करते थे। इतना ही नहीं शनिवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्कूली वाहनों के लिए जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक होगी। जिसमें जिलेभर के स्कूल संचालकों को बुलाया गया है। अफसरों की कार्रवाई से साफ है कि स्कूल संचालकों की मनमानी पर लगाम लग सकती है।
विज्ञापन

मालूम रहे की 18 जुलाई की सुबह करीब सात बजे गजरौला-हसनपुर रोड पर स्कूली वैन और पिकअप की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें सहसोली गांव में संचालित आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनाया व शिक्षिका निशा की मौत हो गई थी जबकि 13 बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण को गंभीरता से लेकर अमर उजाला ने जोखिम भरा सफर अभियान चलाया है। इसमें जिम्मेदार की उदासीनता को उजागर किया। अमर उजाला द्वारा चलाए अभियान को गंभीरता से लेकर एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा, पीटीओ सुधीर कुमार, टीएसआई अनुज मलिक शुक्रवार की सुबह सड़कों पर उतर आए। इसके बाद अधिकारियों ने स्कूली वाहनों को चेक किया।

60 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला

एआरटीओ महेश शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं हो सकी। फिर भी टीम ने अनफिट सात वाहनों पर कार्रवाई की है। जिसमें दो वाहनों को सीज किया गया जबकि पांच वाहनों के करीब 60 हजार रुपये के चालान काटे हैं। इसके अलावा कार्रवाई के डर से स्कूल संचालकों ने चार वाहनों की फिटनेस कराई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी चार स्कूलों वाहनों की फिटनेस कराई गई थी। उन्होंने बताया कि अब अनफिट और खटारा वाहन के हादसे होने पर स्कूल प्रबंधक और प्रिंसिपल जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में शासन निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में चार बजे बैठक होगी, जिसमें जिले भर के स्कूल संचालक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed