{"_id":"6779841cf5bde79b2f03f647","slug":"action-taken-against-four-for-disturbing-peace-in-case-of-assault-jpnagar-news-c-204-1-chn1001-116551-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मारपीट के मामले में चार पर शांतिभंग में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मारपीट के मामले में चार पर शांतिभंग में कार्रवाई
Sun, 05 Jan 2025 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
धनारी। गांव बंदरई कमालगढ़ निवासी जीतपाल ने बताया कि उसका गांव के ही चंद्रकेश, प्रेमवीर, किशनवीर और रतन सिंह से मारपीट का एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बात को लेकर चारों व्यक्ति उससे रंजिश रखते हैं। शनिवार को चारों व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया, तो चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की।
पिता ने पुत्र पर लगाया मारपीट का आरोप
धनारी। गांव कनुआ नगला में ट्रैक्टर बेचने से मना करने पर बेटे ने पिता के साथ मारपीट कर दी। गांव निवासी वीरू ने बताया कि वह लकवा की बीमारी से ग्रस्त है। उसके बावजूद भी बेटा आए दिन उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करता है। शनिवार को बेटा ट्रैक्टर बेचने की जिद करने लगा। जब पीड़ित ने मना किया, तो उसने पीड़ित के साथ मारपीट की। पुलिस को दी तहरीर में बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।