फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Action taken against 3667 people in one month for riding without helmet

Amroha News: बिना हेलमेट फर्राटा भरने पर एक माह में 3667 पर कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 3667 people in one month for riding without helmet
अमरोहा।
विज्ञापन

लगातार हादसों के बाद भी लोग यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि परिवहन विभाग और पुलिस ने एक माह में बिना हेलमेट लगाकर फर्राटा भरने वाले 3667 लोग पकड़े हैं, जबकि बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 115 लोगों पर कार्रवाई की है।
इसके अलावा ओवर स्पीड में 617 और बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वाले 521 लोगों पर कार्रवाई की गई है। आंकड़ों की बात करें मई में यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2252 लोगों का चालान काटा, जबकि परिवहन विभाग ने 1115 लोगों पर कार्रवाई की थी। वहीं, ओवर स्पीडिंग में वाहन चलाने वाले 441 लोगों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की, जबकि परिवहन विभाग ने 176 के चालान काटे हैं। बिना सीट बेल्ट कर चलाने वाले 196 लोगों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसा, जबकि परिवहन विभाग ने 324 पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

इन सभी लोगों से जमाने की वसूली की गई। यातायात पुलिस ने गलत साइड वाहन चलाने वाले तीन लोगों को पकड़ा है। वहीं, परिवहन विभाग ने 132 पर कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले तीन लोगों पर कार्रवाई की तो वहीं परिवहन विभाग ने 112 लोगों के चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही अवैध पार्किंग में खड़े 83 वाहनों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की तो परिवहन विभाग ने भी 54 के चालान काटे हैं। जब यह आंकड़े मई 2024 के सापेक्ष ज्यादा हैं। पिछले साल के ओवर स्पीडिंग, रॉन्ग साइड वाहन चलाने, ड्रंकन ड्राइविंग और अवैध पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।
17 माह में 533 सड़क हादसे, 315 लोगों की गई जान
तमाम सख्ती के बाद के भी जिले की सड़कों पर हादसे थम नहीं रहे हैं। पिछले 17 माह में 533 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 315 लोगों की जान गई है, जबकि 404 लोग घायल हुए हैं। हादसों का मुख्य कारण गलत दिशा से चलना, ओवरटेक करना, यातायात नियमों का पालन न करना, वाहन चलाते समय शिष्टाचार की कमी, तेज गति से वाहन चलाना और मानक से अधिक सवारी बैठना माना गया है। अगर यातायात नियमों पर ध्यान देते तो शायद 315 लोगों की जान बच सकती थी।

- लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाता है। अमरोहा पुलिस लोगों को सोशल मीडिया पर भी जागरूक कर रही है। हादसों के बचने के लिए जनता को खुद भी जागरूक होना पड़ेगा। मई के एक महीने में 3667 लोग बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े हैं। सभी के चालान काटकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है। - अनुज बालियान, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article