फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Action taken... 405 people fined in 15 days for littering

Amroha News: कार्रवाई...गंदगी फैलाने पर 15 दिन में 405 लोगों पर लगा जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Action taken... 405 people fined in 15 days for littering
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर की गलियों व सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। निगम ने सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
अभियान के तहत 15 दिनों में सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने अब तक 405 लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माने के रूप में 1.78 लाख रुपये वसूले हैं। वहीं, सड़क पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री फैलाने वाले 57 दुकानदारों पर भी कार्रवाई करते हुए 95 हजार रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन

सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा, कचरा, मलबा फेंकने, खुले में शौच करने और सड़क पर गुटखा थूकने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान शुरू किया है। महज 15 दिनों में ही टीम ने 405 लोगों पर कार्रवाई करते हुए समन शुल्क वसूल किया। साथ ही स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर दंड स्वरूप उठक-बैठक भी कराई गई और उन्हें दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने इसी अभियान के तहत कांठ, दिल्ली और रामपुर रोड के अलावा शहर की अन्य प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन मटेरियल फैलाने वालों पर भी सख्त रूप अपनाया। टीम ने अभियान के तहत सड़क पर गंदगी फैलाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की। इसमें 57 दुकानदारों और भवन का निर्माण कराने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई और उनसे 95,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने शहर के लोगों से अपील की है कि वह शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी रूप से गंदगी न फैलाएं। साथ ही निर्माण सामग्री भी अपने निर्धारित स्थानों पर ही रखें। स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहर के निर्माण में शहरवासियों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed