{"_id":"57aa30ed4f1c1bf05dee4a0a","slug":"action-at-bsp-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडर कैंप में बुलाई रागिनी मंडली जिलाध्यक्ष बसपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडर कैंप में बुलाई रागिनी मंडली जिलाध्यक्ष बसपा से निष्कासित
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के एक दिवसीय कैडर कैंप में रागिनी मंडली को बुलाना जिलाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। पार्टी ने इसको अनुशासनहीनता माना है और उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब जिलाध्यक्ष की कमान डा.होरी सिंह को सौंप गई है। इधर जिलाध्यक्ष ऐसी किसी भी सूचना के संज्ञान में होने से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
गत 2 अगस्त को अमरोहा विधानसभा क्षेत्र का शिवानी बैंक्वेट हॉल में बसपा ने कैडर कैंप का आयोजन किया था। विधान परिषद सदस्य/मुख्य जोन कोआर्डिनेटर मंडल सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली अतर सिंह राव की ओर से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कैडर कैंप में जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने अपनी मर्जी से रागिनी गीत गाने वाली मंडली को बुलाया था, जो पार्टी के नियम विरुद्ध है।
पूर्व में ऐसा ही रागिनी गीत कार्यक्रम पार्टी के एक विधानसभा प्रत्याशी ने अपनी विधानसभा में कराया था। जब इस बात की खबर शीर्ष नेतृत्व को लगी थी तो उस प्रत्याशी को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसी तरह शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह की ओर से बुलाई गई रागिनी मंडली का संज्ञान लिया है। इस कृत्य को अनुशासनहीनता एवं पार्टी के नियम विरुद्ध मानते हुए उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके स्थान पर डॉ.होरी सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
कैडर कैंप में ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसी ने गलत सूचनाएं शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई हैं।उनको हटाने से संबंधित जानकारी नहीं मिली है। सोमपाल सिंह एड., हटाए गए जिलाध्यक्ष