{"_id":"679e8e7f956a7c051b044942","slug":"accused-of-shooting-home-guard-filed-petition-for-surrender-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-133504-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होमगार्ड को गोली मारने के आरोपी ने समर्पण के लिए दाखिल की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होमगार्ड को गोली मारने के आरोपी ने समर्पण के लिए दाखिल की याचिका
विज्ञापन
गजरौला। चकनवाला में रास्ते से ट्रैक्टर हटाने काे लेकर हुए विवाद में होमगार्ड को गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में समर्पण के लिए याचिका दाखिल की है। वहीं पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है लेकिन वह अभी तक हत्थे नहीं चढ़ा है।
मंगलवार की शाम चार बजे चकनवाला निवासी होमगार्ड करन सिंह ने गांव निवासी ही नरेंद्र सिंह से रास्ते में खड़ा ट्रैक्टर हटाने को कहा था। इसी बात पर हुए विवाद में नरेंद्र ने होमगार्ड को दो गोलियां मारी थीं। इसके बाद आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह व सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के अगले दिन जांच के दौरान एसएसआई को घटना स्थल के पास कारतूस मिला था।
सुनील को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं पुलिस के डर से आरोपी ने आत्म समर्पण के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में याचिका डाली है। मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई ने आरोपी द्वारा आत्म समर्पण के लिए याचिका दाखिल किए जाने की पुष्टि की। एसएसआई ने बताया कि उन्हें वकील के माध्यम से जानकारी मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -