फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of raping two teenage girls by intoxicating

नशा सुंघाकर दो किशोरियों से दुष्कर्म का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping two teenage girls by intoxicating
युवक पर नशा सुंघाकर दो किशोरियों से दुष्कर्म का आरोप है। एक पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को थाने में पहुंची नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह मंगलवार को घर से बाहर गई थी। उसकी नाबालिग बेटी व सहेली घर पर अकेली थीं। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने दोनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया। वह घर पहुंची तो बेटी व सहेली को बेहोश देख कर उसके होश उड़ गए। वह दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले गई, जहां होश में आने पर दोनों किशोरियों ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने किशोरियों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़िता खुद इनकार कर रही है, जबकि उसकी मां दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed