फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accused of firing arrested

मतदान के दौरान फायरिंग करने वाले 10 हजार के इनामी को दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
accused of firing arrested
अमरोहा। पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान फायरिंग करने वाले 10 हजार रुपये के आरोपित पुलिस ने दबोच लिया। रजबपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। इस प्रकरण में तीन आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव आरिफपुर में में 19 अप्रैल को मतदान के दौरान दो पक्षों में गोलीबारी हुई थी। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के पिता को गोली लगी थी। कृपाल सिंह की तहरीर पर गांव के सतीश, राजेंद्र, दीपक और अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने सतीश और राजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि मंगलवार को अंकित को पकड़ कर जेल भेज दिया था। वहीं दीपक फरार चल रहा था। एसपी सुनीति ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला है। एसपी सुनीति ने बताया कि चौथे आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed