फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accused of duping people of 20 lakh by claiming to be a ghost

भूत प्रेत का डर दिखाकर लाखों की ठगी: आरोपी ने कारोबार के नाम पर ऐंठे पैसे, नोटों का ढेर गिनते वीडियो वायरल

Fri, 20 Sep 2024 09:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 09:36 PM IST
सार

गजरौला में एक नेत्रहीन हकीम ने भूत-प्रेत का साया बताकर 20 लाख की ठगी की। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है।

विज्ञापन
accused of duping people of 20 lakh by claiming to be a ghost
नोटों का ढेर गिनते वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घर में भूत-प्रेत का साया बताकर 20 लाख रुपये ठगने के आरोपी नेत्रहीन हकीम का नोट गिनते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। उसके सामने पांच-पांच सौ के नोट बिखरे पड़े हैं। 

विज्ञापन


बछरायूं के पीरजादगान हफीज रोड चौपला चुंगी निवासी हाशम अली ने हकीम जाने आलम के खिलाफ भूत प्रेत का साया बताकर 20 लाख रुपये की ठगी करने का केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


हकीम का गजरौला में सरकारी अस्पताल के सामने अतरपुरा मोहल्ले में जिया शफा खाना है। कई दिन पूर्व गजरौला में दवाई लेने आए हाशम अली से कहा था कि उनके घर में भूत-प्रेत का साया है। इसलिए तुम्हारा कारोबार नहीं चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1100 रुपये खर्च करने पर घर का साया उतारने की बात कही थी। 41000 रुपये की फ्लैक्सी करवाने पर दो करोड़ रुपये मिलने को कहा था। इस तरह उसने 20 लाख रुपये ठग लिए थे। 


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अब हकीम जाने आलम का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह रुपये गिन रहा है। उसके आगे नोटों का ढेर लगा है। नोट पांच-पांच सौ रुपये के दिखाई दे रहे हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed