फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused arrested for duping lawyer of Rs 10 lakh

Amroha News: वकील से दस लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping lawyer of Rs 10 lakh
रजबपुर। जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में वकील के साथ दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बुधवार को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी का रेड वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

गांव चांदनगर निवासी नवनीत कुमार गोला जिला सत्र न्यायालय में वकालत करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अमरोहा के मोहल्ला बटवाल नई बस्ती निवासी मोहम्मद असलम से एक जमीन का सौदा किया था। जमीन खरीदने के लिए उन्होंने दस लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद भी मोहम्मद असलम ने जमीन का बैनामा नहीं किया और न ही रुपये वापस किए। मोहम्मद असलम के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी फरार चल रहा था। अदालत ने उसका रेड वारंट जारी कर दिया था। पुलिस टीम ने बुधवार को मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed