{"_id":"573b780e4f1c1be36dac72f7","slug":"accident-men-gyi-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, जाम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 18 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे खफा परिजनों ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धनौरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के आश्वासन पर जाम खोला गया।
धनौरा मार्ग स्थित इस्लाम नगर मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय नन्हे खां पुत्र शहजाद खां मंगलवार दोपहर बाद पड़ोस की मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहा था। वह धनौरा रोड पार कर रहा था कि, धनौरा की ओर जा रही कार की चपेट में आ गया।
इसमें नन्हे खां गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ले के लोग और परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले आए। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव रोड पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।