{"_id":"579522424f1c1b4032c4c60a","slug":"accident-key-man-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला काशी विश्वनाथ का ट्रैक, कीमैन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला काशी विश्वनाथ का ट्रैक, कीमैन कटा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर मृतक की पत्नी को दिलासा देती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही ने तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठा दिया। अचानक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का ट्रैक बदले जाने से रविवार दोपहर को उस पर काम कर रहा कीमैन कट गया।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि, ट्रैक बदलने का एनाउंसमेंट कराया गया था, मगर आशंका है कि प्लेटफार्म से घटनास्थल दूर होने से कर्मचारी इसे सुन नहीं सका।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के मोहनपुर शुमाली गांव का रहने वाला पंकज कुमार(35) पुत्र हरि सिंह रेलवे में की मैन था। वह पिछले 16-17 साल से रेलवे कालोनी में बने क्वार्टर में रहता था। रविवार दोपहर के बाद वह पटरियों पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का ट्रैक बदल दिया गया। पंकज कुछ समझ पाता तब तक बदले ट्रैक पर आई ट्रेन की चपेट में आ गया। इसमें उसकी मौत हो गई। साथ में काम कर रहे कर्मचारियों ने परिजनों को खबर दी तो पंकज के परिवार में कोहरमा मच गया।