फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

महिला सीओ के वाहन में फॉर्च्यूनर में मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
accident
अमरोहा के जोया रोड पर फार्च्यूनर कार द्वारा महिला सीओ की गाड़ी में टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे पु? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर के सरकारी वाहन को फ़ॉर्च्यूनर कार चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कार से 25 हजार रुपये और अंग्रेजी शराब की बोतल मिली है।
विज्ञापन

एसओ अमरोहा देहात सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि सीओ श्रेष्ठा ठाकुर बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे एसपी ऑफिस से किसी काम के सिलसिले में निकली थीं। उनकी गाड़ी कलक्ट्रेट के सामने ब्रेकर को क्रॉस कर आगे बढ़ी ही थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ब्रेकर जंप करते हुए सीओ की गाड़ी के पिछले हिस्से से जा टकराई। तेज टक्कर से सीओ को हल्की चोट आई लेकिन उनकी गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ मौजूद पुलिस के जवानों ने टक्कर मारने वाली कार को रोक लिया। एसओ ने बताया कि कार सवारों में से एक अमरोहा के कमालपुर का राजू चौहान और लुधियाना (पंजाब) निवासी इंद्रजीत सिंह नशे में थे। कार में अंग्रेजी शराब की बोतल और इन दोनों के पास से 25 हजार रुपये की करेंसी मिली। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ के ड्राइवर मनोज कुमार की तहरीर पर देहात थाने में टक्कर मारने के मामले में राजवीर चौहान और इंद्रजीत सिंह पर जान से मारने की कोशिश और कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खुद को बताया एक प्रत्याशी का समर्थक
अमरोहा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में फॉर्च्यूनर में सवार लोगों ने बताया कि नौगांवा सादात विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए निकले हैं। पंजाब के शख्स के भी चुनाव प्रचार के लिए यहां आने की बात कही। पुलिस ने यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे किस राजनीतिक दल के प्रत्याशी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed