फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
accident
जोया(अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को सामने से आ रहे वाहन ने बाइक सवार बीटीसी द्वितीय वर्ष के छात्र को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अम्हेड़ा गांव के निकट हुआ है। संभल में असमौली थानाक्षेत्र के गांव नेकपुर निवासी पुष्पेंद्र शर्मा (39) अपने छोटे भाई दुष्यंत शर्मा (34) के साथ बाइक से बिलारी एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए गया था। दुष्यंत बीटीसी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार की सुबह दोनों भाई वापस लौटते घर लौट रहे थे। अभी दोनों नेशनल हाईवे पर अम्हेड़ा गांव के निकट पहुंचे थे। तभी सामने आ से रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुष्पेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed