{"_id":"5e3076a98ebc3e4b2e5e27b9","slug":"accident-jpnagar-news-mbd337909318","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान के पिता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान के पिता की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मुरादाबाद से घर लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बीएसएफ जवान के पिता हैं। आरोपी चालक मैक्स छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मैक्स को कब्जे में ले लिया है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा में किसान नरेश सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी बिनेश के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। बेटा सचिन कुमार बीएसएफ का जवान है। वर्तमान में उसकी तैनाती पश्चिम बंगाल में है। जबकि पुत्रवधु नीतू यूपी पुलिस में हैं। उसकी तैनाती बरेली में हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर नरेश सिंह अपनी पत्नी बिनेश को मुरादाबाद छोड़कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह देहात थानाक्षेत्र में रामहठ गांव के नजदीक पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार मैक्स ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक मैक्स छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।