फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

हाईवे पर बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
रजबपुर(अमरोहा)। कार की टक्कर से अनियंत्रित बाइक से गिरी महिला को हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर में प्रथमा बैंक के सामने हाईवे पर हुई। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी टीटू की गजरौला थानाक्षेत्र के गांव अटारी मुरीदपुर गांव में ससुराल है। रविवार की शाम टीटू पत्नी ममता (30) के साथ अटारी मुरीदपुर जा रहा था। दोनों बाइक पर सवार थे। अभी बाइक रजबपुर में प्रथमा बैक के सामने पहुंची थी कि पीछे से एक कार ने साइड मार दी। जिससे दंपती की बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ममता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed