फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

हाईवे पर मतवाली नदी के पुल से गिरी डग्गामार बस, पांच यात्री घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
accident
गजरौला में हाईवे पर मतवाली पुलिया से नीचे गिरी डग्गामार बस को देखते लोग और हाईवे पर दोनों साइडों ? - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। हाईवे पर आगे चल रहे ट्रैक्टर को साइड देने के प्रयास में दिल्ली से रामपुर जा रही वातानुकूलित निजी बस मतवाली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 15 फीट नीचे जा गिरी। बस एक पत्थर से टकराकर अटक गई। हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आईं। वहीं चीखपुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक बस डग्गामार है। इसके परमिट आदि की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लगभग दस बजे यह हादसा हाईवे पर शहबाजपुर डोर से आगे अनिकेत कालेज के सामने मतवाली नदी के पुल पर हुआ। दिल्ली की दिशा से आ रही सीएनजी वाली मिनी बस अचानक ही पुल की साइड की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक जाने आलम निवासी गांव अठसैनी कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) के मुताबिक आगे चल रहे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में हादसा हुआ। हादसे के वक्त बस में 15 सवारियां थीं। मौके पर पहुंचे थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मोहित बालियान ने यात्रियों को बाहर निकलवाया। पांच यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक सभी मामूली चोट होने के कारण वहां से चले गए थे। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि बस डग्गामार है। इसके परमिट की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

हाईवे पर एक घंटे तक रेंग-रेंगकर गुजरे वाहन
गजरौला। हादसे के बाद हाईवे पर लगभग एक घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे और जाम जैसे हालात बने रहे। वहां से गुजर रहे कई लोगों ने अपने वाहन बीच सड़क पर ही रोक दिए और वीडियो बनाने लगे। कई लोग नीचे गिरी बस के साथ अपनी सेल्फी ले रहे थे। यही वजह रही कि वहां जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग की टीम ने भी किया मौका मुआयना
गजरौला। हाईवे पर हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवहन विभाग की टीम भी मौके पर जा पहुंची। यात्री एवं मालकर अधिकारी केजी संजय ने मौके पर पहुंचकर पुल से नीची गिरी बस की वीडियो भी बनाई। बाद में बताया कि बस के इस रूट पर पंजीकृत होने की जांच कराई जाएगी। उन्हें मौके पर कोई भी मौजूद नहीं मिला।

हाईवे प्राधिकरण को नहीं पुलों की परवाह, एक बंद, दो की साइडें हैं खराब
गजरौला। हाईवे पर गजरौला चौपला से ब्रजघाट के बीच तीन पुल स्थित हैं। लोगों के अनुसार इनमें बगद नदी के पुल की एक साइड तो कई माह से बंद पड़ी है। शहबाजपुर डोर से पूर्व स्थित पुल की रेलिंग टूटी पड़ी है जबकि इससे आगे मतवाली पुल की रेलिंग भी काफी जर्जर है। इसके बावजूद एनएचएआई इन पुलों की मरम्मत को गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed