{"_id":"5f7f74bb8ebc3e9bf733bd05","slug":"accident-gajraula-news-mbd36538285","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत,साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत,साथी गंभीर
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर ट्रक ने आगे चल रही ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बैठा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला जबकि हाईवे पर एक साइड में आधे घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं मृतक के शव को मोर्चरी भिजवा दिया। घायल की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रैफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
बृहस्पतिवार की रात लगभग पौने आठ बजे यह हादसा हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के निकट हुआ। गांव कांकाठेर निवासी खूूबचंद (45) ई-रिक्शा चलाता था। वह गांव निवासी जगदीश (50) को लेकर गजरौला से गांव लौट रहा था। बताते हैं कि हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने अचानक ई-रिक्शा को बुरी तरह रौंद दिया। इससे ई-रिक्शा चकनाचूर हो गया और खूबचंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जगदीश बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद घबराया चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला। वहीं मौके पर जुटे लोगों ने घायल को पास ही स्थित एक निजी हास्पीटल में भरती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के बीच सड़क पर होने की वजह से हाईवे पर एक साइड में जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। वहीं घायल की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रैफर कर दिया गया। रात नौ बजे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।