फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

केंटर ने ट्रेक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
accident
गजरौला के निजी अस्पताल में भरती ट्रेक्टर-ट्राली में सवार घायल ग्रामीण। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली में समाधान फाउंडेशन की रैली में शामिल होकर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे पर ओवरटेक कर रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में नौगांवा सादात निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की जानकारी होने पर संस्था के कार्यकर्ता भी आ पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार की तड़के दो बजे यह हादसा हाईवे पर कांकाठेर के निकट एस्सार पेट्रोल पंप के सामने हुआ। दिल्ली की दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। वहीं ट्रॉली में बैठे ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज एसआई पवन पाठक भी आ पहुंचे। घायलों को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की रविवार को दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होकर लौट रहे थे। घायलों में जगदीश (55) पुत्र मुखवा सिंह निवासी गांव कुड़ामाफी थाना नौगांवा सादात की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने उन समेत इसी गांव के हुकुम सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह, सतीश कुमार पुत्र जसवंत सिंह, बांके सिंह पुत्र छतर सिंह और महावीर सिंह पुत्र रामस्वरूप सैनी को मेरठ भिजवा दिया। जबकि देवेंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह, नरेश सिंह पुत्र श्योनाथ सिंह, तेजपाल सिंह पुत्र काले सिंह, मुनेंद्र सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह और पवन कुमार पुत्र नेतराम सिंह को नाईपुरा स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती करा दिया। हादसे की जानकारी होने पर फाउंडेशन के कार्यकर्ता दिनेश शर्मा, दिनेश अग्रवाल आदि भी पहुंच गए। बाद में मृतक के पुत्र पुष्पेंद्र चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर लगा जाम, शराबियों को खदेड़ा
गजरौला। सड़क की मरम्मत के चलते वन-वे ट्रैफिक होने के कारण हादसे के बाद कुछ ही देर में जाम लग गया। वहीं इसी दौरान वहां एक कार में जा रहे शराबी युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने हाईवे मोबाइल के सिपाहियों से अभद्रता भी की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी गाड़ी भी सड़क पर खड़ी कर दी। इससे जाम की समस्या और गहरा गई। इसी दौरान वहां पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार ने उनमें से एक को पकड़ लिया। इस पर कार में सवार अन्य युवक वहां से भाग निकले। पुलिस कार और युवक को थाने ले आई। साथ ही लोगों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड में कराया। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगधाम तिगरी में किया अंतिम संस्कार
गजरौला। सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में मृत जनसंख्या समाधान फाउंडेशन कार्यकर्ता गांव कुड़ामाफी नौगांवा सादात निवासी जगदीश सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा और वहां से अंतिम संस्कार के लिए गंगाधाम तिगरी लाया गया। यहां नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर जनपद से आए कई गणमान्य लोगों के साथ ही जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा एडवोकेट, दिनेश शर्मा, ऋषिपाल सिंह, सभासद संजीव अग्रवाल, प्रमोद उपाध्याय, दिनेश अग्रवाल, राजन अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed