फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ac mecanic died in accident

हाईवे पर हादसे में देवरिया के एसी मैकेनिक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ac mecanic died in accident
डिडौली (अमरोहा)। शाहजहांपुर से नोएडा लौट रहे देवरिया के एसी मेकेनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आधार कार्ड और कंपनी के आईडी कार्ड से शव की पहचान हो सकी। पुलिस ने हादसे की जानकारी युवक के परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनपद देवरिया के थाना खुखुंदू के रारवडी गांव में रामनाथ प्रसाद का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा सात बच्चे हैं। उनका एक बेटा सोनू कुमार (30) नोएडा की एक एसी कंपनी में मेकेनिक था। दो दिन पहले वह एसी की मरम्मत करने के लिए शाहजहांपुर गया था। मंगलवार की रात वह बाइक पर सवार होकर नोएडा लौट रहा था। रात करीब बारह बजे उसकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित हरियाना गांव के सामने पहुंची थी। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। जेब से मिले आधार और कंपनी के आईडी कार्ड के माध्यम से सोनू की पहचान हुई। पुलिस ने हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सोनू के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि सोनू के चाचा तारकेश्वर की तहरीर पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed