फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ABVP staged a sit-in protest in the college over the problems of students, causing a ruckus

Amroha News: विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने कॉलेज में दिया धरना, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
ABVP staged a sit-in protest in the college over the problems of students, causing a ruckus
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं रहरा के राजकीय डिग्री काॅलेज में हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। छात्रा प्रिया का कहना है कि कॉलेज की लापरवाही की वजह से बीए के पासआउट विद्यार्थियों को शासन की योजना के तहत स्मार्टफोन प्राप्त नहीं हुए हैं, जबकि उनसे जूनियर और सीनियर बैच वाले विद्यार्थियों को स्मार्टफोन मिल गए। स्मार्टफोन से वंचित छात्रों में रोष व्याप्त है।

एबीवीपी रहरा नगर इकाई के नगर मंत्री राजा शर्मा के नेतृत्व धरना प्रदर्शन किया गया। जिला संयोजक आकाश यादव ने कहा कि काॅलेज में शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती। जिससे उनकी बैक लग रही है। काॅलेज में कोई शौचालय नहीं होने की वजह से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ में गलत व्यवहार किया जाता है। कहा कि विद्यार्थी परिषद की मांगे पूरी नहीं हुई तो पांच दिन बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद काॅलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रों की प्राचार्य के साथ नोकझोंक भी हुई। यहां जिला संगठन मंत्री सुमित ठाकुर प्रांत, कार्यकारिणी सदस्य अंकित सागर, प्रशांत यादव, ऋषभ त्यागी, अमन त्यागी, कृष्णा गोयल, शिवानी शर्मा, रितिका, पायल, राखी, सोनी, विनीता यादव, रितिक त्यागी, मधुर त्यागी, विशाल त्यागी, अजय शर्मा, कोसिंदर, मनी त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed