{"_id":"58275acb4f1c1bc932b3b11d","slug":"abvp-leader-in-trouble-from-video-viral-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाल की पिटाई का वीडियो वायरल, फंसे एबीवीपी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाल की पिटाई का वीडियो वायरल, फंसे एबीवीपी नेता
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Love
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर जैसे शख्स की पिटाई का वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल करने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह प्रमुख विपिन कुमार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
हसनपुर क्षेत्र के एक व्हाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर जैसे किसी नेता पर पुलिस लाठी भांज रही थी। पिटाई का वीडियो वायरल होने की खबर अखबार में छपने के बाद कैबिनेट मंत्री के समर्थक नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि, राजनीतिक छवि बिगाड़ने के लिए यह साजिश की गई है। मानहानि करने के मकसद से ऐसा किया गया है।
इसी को लेकर शनिवार शाम को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में फैसल अल्वी ने कहा है कि गजरौला के फाजलपुर निवासी विपिन कुमार ने कैबिनेट मंत्री की मानहानि की है। कहा कि पिटाई के वीडियो से कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर का कोई संबंध नहीं है। वीडियो फर्जी है। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
मैंने नहीं किया अपमान ः सह प्रांत प्रमुख
एबीवीपी के प्रांत सह प्रमुख विपिन सागर ने बताया कि कमाल की पिटाई के मामले में मेरे खिलाफ तहरीर दी गई है। लेकिन मुझसे पहले यह वीडियो समाजवादी पार्टी के कई लोगों ने कई व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो चुकी थी। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरे द्वारा किसी के मान सम्मान कोई कोई ठेस नहीं पहुंचाई गई है।