{"_id":"6a149c3e250ff057a703e996","slug":"absconding-husband-and-mother-in-law-arrested-in-dowry-death-case-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164524-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज हत्या मामले में फरार पति और सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज हत्या मामले में फरार पति और सास गिरफ्तार
Tue, 26 May 2026 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 26 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।
घटना थानाक्षेत्र के गांव बीलना की है। बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर निवासी अब्दुल वहीद ने अपनी बेटी गुलसिताब की शादी एक फरवरी 2025 को बीलना निवासी साहिल के साथ की थी। रविवार सुबह गुलसिताब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही मौके से पति साहिल और सास अफसाना को हिरासत में ले लिया गया था। बाद में मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति साहिल, सास अफसाना के अलावा देवर अब्दुल्ला और ममेरे ससुर अफसर के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। शुरुआती कार्रवाई के बाद दो आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश जारी थी। पुलिस ने जांच तेज करते हुए सोमवार को फरार पति साहिल और सास अफसाना को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।