{"_id":"672006682dd394e07904fff4","slug":"abdurrahman-and-suhani-won-the-100-meter-race-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-128342-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सौ मीटर दौड़ में अब्दुर्रहमान और सुहानी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सौ मीटर दौड़ में अब्दुर्रहमान और सुहानी ने मारी बाजी
विज्ञापन
अमरोहा। न्याय पंचायत शाहपुर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन मालीखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। बालकों की सौ मीटर दौड़ में अब्दुर्रहमान व बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में सुहानी ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की बालकों की 50 मीटर दौड़ में चक धनौरी के गौसे आजम व बालिकाओं की दौड़ में सईदाबाद की आलिया नाज पहले स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में कांकर सराय के अब्दुर्रहमान पहले और बालिकाओं में जोया की सुहानी ने पहला स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में चक धनौरी के असद अली व बालिका वर्ग में कांकर सराय की पल्लवी अव्वल रहे। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चक धनौरी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक की बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में फराशपुरा व बालिका वर्ग में रामपुर घना की टीम पहले स्थान पर रहे।
उच्च प्राथमिक वर्ग की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फराशपुरा के लक्ष्मण व बालिका वर्ग में फराशपुरा, 200 मीटर दौड़ में फराशपुरा के ही लक्ष्मण व बालिका वर्ग में नूर सबा ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में जोया की जोया के फिरोज व बालिका वर्ग में नूरे सबा पहले स्थान पर रहे। खो-खो में रामपुर घना की टीम जीत दर्ज की। प्रतियोगिता की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद ने की। खेल आयोजन के एनआईएफ कोच पुरुजीत सिंह, व्यायाम शिक्षक विजेंद्र सिंह, वरिष्ठ शिक्षक संकुल ऋषिपाल सिंह, एआरपी सतेंद्र सिंह, योगेश कुमार, सलीम जावेद, जेपी सिंह, सलमा बेगम, सामिया सिद्दीकी, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।