Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Aadhaar: If the machine is faulty then token is being given somewhere

आधार : मशीन खराब तो कहीं मिल रहा टोकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar: If the machine is faulty then token is being given somewhere
अमरोहा।
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर देहात तक व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। कहीं डाकघरों में आधार बनवाने की सुविधा नहीं है, तो कहीं मशीन खराब पड़ी हैं। इससे लोगों के बीच मारामारी है। वहीं, कुछ स्थानों पर टोकन देकर लोगों को आधार बनवाने के लिए समय दिया जा रहा है।
जिलेभर में कुछ स्थानों को छोड़कर अधिकांश जगह लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। कहने को जिले में 18 जगह डाकघर हैं, लेकिन सिर्फ सात पर ही आधार बनवाने की सुविधा है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग आधार बनवाने या संशोधन कराने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। यह स्थिति तकरीबन आए दिन की है। बावजूद इसके जिम्मेदारों को इससे कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

अमरोहा में प्रधान डाकघर पर ही मिल रही सुविधा
अमरोहा। अमरोहा नगर की बात करें तो यहां प्रधान डाकघर के अलावा बाजार, शाही चबूतरा और कचहरी क्षेत्र में उप डाकघर है। लेकिन, आधार बनवाने की सुविधा सिर्फ मुख्य डाकघर पर ही है। यहां भी रोजाना 22 पुरुष तो 22 महिलाओं को ही टोकन जारी होता है। जबकि, तड़के से ही सैकड़ों की संख्या में लोग लाइन में लग जाते हैं। 44 लोगों को टोकन मिलने के चलते बड़ी संख्या में लोग खाली हाथ वापस लौट जाते हैं। सोमवार को डाकघर पहुंचे विकास, विशाल, हार्दिक, महेंद्र, निशा, रिंकी आदि का कहना है कि रोजाना वह आधार बनवाने आते हैं, लेकिन नंबर ही नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोकन देकर आठ से 15 दिन का दिया जा रहा समय
हसनपुर/रहरा। आधार कार्ड बनवाने या संशोधन के लिए केंद्रों पर भीड़ लगी हुई है। हसनपुर में केवल उप डाकघर में ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। यहां सुबह 10 बजे से 11 बजे तक टोकन दिए जाते हैं। टोकन देकर लोगों को तारीख मिलती है। आठ दिन बाद, 15 दिन या एक माह बाद का समय दिया जाता है। टोकन लेकर लोग वापस चले जाते हैं। पूरे हसनपुर तहसील क्षेत्र में हसनपुर और रहरा में ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। जो कि जरूरत के हिसाब से नाकाफी हैं। उधर, रहरा में भी आधार केंद्र पर लोगों की भीड़ सुबह ही लगनी शुरू हो जाती है, जो शाम तक लगी रहती है।
डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड
गजरौला। अतरपुरा में रेलवे लाइन पर बने फ्लाईओवर के पास स्थित उप डाकघर आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत है। मगर यहां पर तैनात स्टाफ ने होने के चलते आधार कार्ड बनाने काम नहीं किया जा रहा। प्रिंटर खराब होने का बहाना बनाकर लोगों को लौटाया जा रहा है। आधार कार्ड बनवाने के लिए हाईवे किनारे उप डाकघर पर रोजाना मारामारी हो रही है। पोस्टमास्टर सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि वह हाल में ही स्थानांतरित होकर आए हैं। यहां पर आधार कार्ड बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए लिखा पढ़ी की गई है।
कैसे बने आधार कार्ड, जब मशीन ही खराब
मंडी धनौरा। नगर के डाकघर में आधार कार्ड बनाने वाली मशीन 28 अगस्त से खराब पड़ी हुई है। डाकघर प्रभारी रिजवान अली का कहना है कि मशीन खराब होने की सूचना डाक अधीक्षक को बीती 28 अगस्त को ही दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से ही यह मशीन ठीक होगी। वहीं वासी मुस्तकम गांव निवासी बीए की छात्रा आशा रानी का कहना था कि वह पिछले 10 दिन से अपने नाम में संशोधन करने के लिए डाकघर आ रही है, लेकिन उसका काम नहीं हो पा रहा है। ग्राम अख्तियारपुर भूड़ निवासी इशरत भी अपने आधार कार्ड में संशोधन करना चाहते हैं। वह एक हफ्ते से बराबर डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं। गांव कसेरवा निवासी रईस मंसूरी अपने बेटी के आधार कार्ड के फिंगर अपडेट करने के लिए डाकघर के चक्कर काट रहे हैं।

अमरोहा में प्रधान डाकघर के अलावा 17 उप डाकघर हैं। जिनमें सात पर आधार कार्ड संशोधन व बनाए जाने की सुविधा दी जा रही है। सुबह से ही लोगों की भीड़ लगती है, लेकिन उन्हें टोकन देकर समय दिया जा रहा है। एक दिन 30 से 40 लोगों के आधार कार्ड बन सकते हैं। - अमित विकास यादव, पोस्ट मास्टर, अमरोहा।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed