{"_id":"6844a5c78f4aa0485e015049","slug":"a-youth-who-went-to-the-market-was-attacked-due-to-enmity-he-is-serious-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141386-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाजार गए युवक पर रंजिश में जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाजार गए युवक पर रंजिश में जानलेवा हमला, गंभीर
Sun, 08 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
बाजार गए युवक पर रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया। उसे जबरन कार में बिठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। मामले में युवक के मामा ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। घटना गांव वाजिदपुर की है।
गांव कादराबाद निवासी सुधीर शुक्रवार शाम पास के गांव वाजिदपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गए थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि सुधीर की मुरादाबाद जिले के गांव लदावली निवासी सूरज से रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम सूरज ने साथियों के साथ मिलकर सुधीर को वाजिदपुर में घेर लिया। उसको जबरन कार में बिठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। सिर में डंडा मारकर सुधीर को घायल कर दिया।
युवक के मामा ने हवाई फायरिंग का आरोप भी लगाया है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इन्कार कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि घायल के मामा रामअवतार की तहरीर पर सूरज समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।