फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A youth who kidnapped a minor and was trying to sell her was caught and beaten up

Amroha News: अपहरण कर नाबालिग को बेचने जा रहा युवक पकड़ा, जमकर पीटा

Fri, 13 Jun 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A youth who kidnapped a minor and was trying to sell her was caught and beaten up
बछरायूं (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग का अपहरण कर ले जाते दूसरे समुदाय के युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह किसी मौलवी के कहने पर नाबालिग को बेचने की बात कह रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौलवी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग के लिए थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक गांव में दूसरे समुदाय का युवक एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले जा रहा था। उसको परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से पकड़ लिया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि नाबालिग के पिता की ओर से आरोपी निजामउददीन निवासी गांव खादगूजर थाना गजरौला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी पशुओं के इलाज का काम करता है। इसी सिलसिले में उसका नाबालिग के घर आना जाना था। आरोपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह किसी मौलवी के कहने पर नाबालिग को बेचने की बात कर रहा है। आरोपी बता रहा है कि वह नाबालिग को नशे की गोलियां लाकर देता था। इस संबंध में एएसपी अखिलेश भदौरिया ने डर की वजह से इस तरह का बयान देने की बात कही है। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आरोपी की पिटाई की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed