फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A youth was caught stealing a bicycle and was beaten up

Amroha News: नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
A youth was caught stealing a bicycle and was beaten up
अमरोहा।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तिथि को फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। अब कक्षा छह में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अमरोहा के जेएनवी को 3500 आवेदन का लक्ष्य दिया गया था।
जवाहर नवोदय विद्यालय में पहले 16 सितंबर तक आवेदन की तारीख निर्धारित की गई थी। लेकिन, आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए 23 सितंबर तक आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। इसके बाद फिर से आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाते हुए आवेदन करने से चूके बच्चों को फिर से मौका दिया गया है। अब सात अक्तूबर तक कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। अबकी बार स्कूलों को पिछले वर्ष हुए आवेदन से दस फीसदी आवेदन बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

अब तक 3511 आवेदन हुए
नवोदय विद्यालय में हर साल कक्षा छह की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एचएस जीना ने बताया कि इस बार बसेड़ा तगा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए 3500 सीटों पर आवेदन कराने का लक्ष्य मिला था। अब तक 3511 आवेदन हो चुके हैं। तारीख बढ़ने के साथ अभी यह संख्या और भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए यह हैं पात्रता की शर्तें

आवेदन के लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। विद्यार्थी को शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।

- कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। किसी वजह से आवेदन करने से चूके विद्यार्थी अब सात अक्तूबर तक आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी सकते हैं। - एचएस जीना, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed