{"_id":"68016c1d1c497043c902495a","slug":"a-youth-returning-from-a-wedding-procession-was-beaten-up-case-registered-against-four-persons-including-brother-in-law-and-sister-in-law-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138211-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बरात से लौट रहे युवक से मारपीट, साले-बहनोई समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बरात से लौट रहे युवक से मारपीट, साले-बहनोई समेत चार पर केस
Fri, 18 Apr 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
बरात से लौट रहे युवक के साथ मारपीट करने में पुलिस ने साले-बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने बचाव में आए युवक के चाचा और चचेरे भाई के साथ भी मारपीट की थी।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के पंजू सराय गांव में राजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा वरुण कुमार 16 अप्रैल को गांव के ही युवक की बरात में गया थे। लौटते समय गांव का ही अनिम व उसके जीजा सोनू वरुण के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने वरुण के साथ मारपीट भी की। इस दौरान तो लोगों ने मामला शांत कर दिया, लेकिन वरुण के घर पहुंचते ही अनिम, यशपाल, ममता और सोनू लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और मारपीट की।
बचाव में आए वरुण के चाचा धर्मेंद्र और चचेरे भाई आंसू को भी पीटा। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में अनिम, यशपाल, ममता और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।