फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A youth died after falling into a well in a drunken state

Amroha News: नशे की हालत में कुएं में गिरे युवक की मौत

Sat, 04 Jan 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 04 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A youth died after falling into a well in a drunken state
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गुलड़िया में बृहस्पतिवार की रात एक युवक नशे की हालत में कुएं में गिर गया। रात भर युवक कुएं में पड़ा रहा। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी 40 वर्ष युवक मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात युवक नशे की हालत में गांव के अंदर पंचायती दालान के निकट बने कुएं में गिर गया। अंधेरा होने के कारण किसी को युवक के गिरने की जानकारी नहीं हुई। वहीं, परिजन रात भर युवक को तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार की सुबह नौ बजे ग्रामीणों की नजर कुएं में पड़ी तो वहां युवक पड़ा था। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed