फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man who went to take bath in the pond died by drowning

Amroha News: तालाब में नहाने गए युवक की पानी में डूबकर मौत

Sat, 02 Nov 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 02 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take bath in the pond died by drowning
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर तगा में दिवाली के दिन तालाब में नहाने गए युवक साेनू (27) की पानी में डूबकर मौत हो गई। कई घंटे बाद उसका शव तालाब में उतराता मिला। युवक का शव मिलने पर परिजन फूट फूट कर रोने लगे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर गांव रामपुर तगा निवासी नत्थू सिंह के परिवार में खुशियों की जगह गम की लहर दौड़ गई। उनके पुत्र साेनू की गांव के तालाब में डूब कर मौत हो गई। सोनू मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दिवाली की सुबह गांव के तालाब में नहाने के लिए गया था। दोपहर बाद तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। शाम को उसका शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने शव को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन फूट फूट कर रोने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed