फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man who was coming for Diwali shopping was hit by a tractor and died.

Amroha News: दिवाली की खरीदारी करने आ रहे युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, मौत

Wed, 22 Oct 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man who was coming for Diwali shopping was hit by a tractor and died.
मंडी धनौरा (अमरोहा)। दिवाली की खरीदारी करने मंडी धनौरा आ रहे बाइक सवार नवनीत भारती (30) को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए मेरठ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव कैसरा के पूर्व प्रधान मदन भारती का बेटा नवनीत भारती सोमवार दोपहर दिवाली का सामान लेने बाइक से मंडी धनौरा आ रहे थे। शहर से कुछ पहले सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने नवनीत की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया यहां चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन नवनीत को इलाज के लिए मेरठ ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही नवनीत की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, नवनीत के बहनाेई जितेश की ओर से चालक चंद्रपाल सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नवनीत की मौत से परिवार की दिवाली की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed