{"_id":"670d8672482badbc2909cc14","slug":"a-young-man-who-had-gone-for-car-service-was-assaulted-there-was-a-huge-ruckus-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-127616-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार की सर्विस को गए युवक के साथ मारपीट, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार की सर्विस को गए युवक के साथ मारपीट, जमकर हुआ हंगामा
Tue, 15 Oct 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अर्टिगा कार की सर्विस कराने शोरूम पहुंचे युवक के साथ स्टाफ के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मोहल्ला लकड़ा इकरार नगर में मोहम्मद छिद्दू का परिवार रहता है। रविवार दोपहर उनका बेटा हसन अपनी कार अर्टिगा की सर्विस कराने के लिए जोया रोड स्थित एक शोरूम पर आया था। आरोप है कि कार की सर्विस के दौरान उसने स्टोर में पहुंचकर काउंटर पर बैठे युवक से कार के वाइपर का मूल्य मालूम किया तो इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने लगी तो स्टाफ के तीन लोगों ने अचानक हसन पर हमला करके घायल कर दिया। मारपीट की घटना में उसके कपड़े फट गए। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन शोरूम पहुंच गए और वहां पहुंच कर जमकर हंगामा किया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गए। मारपीट के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बंबूगढ़ चौकी पर तहरीर दी है। शोरूम में की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।