{"_id":"6733c21aa0f1d5961508e177","slug":"a-young-man-was-beaten-up-for-parking-his-bike-in-front-of-a-shop-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-129091-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
अमरोहा। दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। पुलिस ने दुकानदार और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा देहात क्षेत्र के सलेमपुर हेमनगर निवासी वसीम अहमद सोमवार को पत्नी अंजुम के साथ खरीदारी करने अमरोहा आए थे। उनके साथ चार महीने की बेटी भी थी। अंजुम मोहल्ला शफातपोता में जूते की दुकान पर खरीदारी कर रही थी। जबकि, वसीम दूसरी साइड में बच्ची को लेकर बाइक के पास खड़े थे। आरोप है कि इस दौरान कपड़े की दुकान के दुकानदार अनीस अहमद ने साथी लाला मियां और नफीस उर्फ बच्चन के साथ वसीम के साथ गाली-गलौज करने लगे। बाइक हटाने को लेकर उसके साथ मारपीट की। धक्का मारकर बाइक गिरा दी।
मारपीट के दौरान वसीम के 20 हजार रुपये भी गिर गए। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर आ गए। तो अनीस अहमद व उसके दोनों साथी धमकी देते हुए भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अंजुम की तहरीर पर दुकानदार अनीस अहमद और उसके साथी लाला मियां और नफीस उर्फ बच्चन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।