फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man picked up an old man and threw him down, he died during treatment

Amroha News: युवक ने वृद्ध को उठाकर पटका, इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
A young man picked up an old man and threw him down, he died during treatment
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर सुल्तानठेर में गाली-गलौज कर रहे दबंग ने विरोध करने पर वृद्ध को उठाकर पटक दिया। खड़ंजे में सिर लगने से वृद्ध घायल हो गया। परिजन घायल वृद्ध को उपचार के लिए हसनपुर ले गए थे, जहां वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामला बुधवार शाम का है। मोहम्मदपुर सुल्तानठेर निवासी जोगराज के मुताबिक शाम छह बजे उनके पिता सौराज खड़गवंशी होराम के घर के सामने खड़े होकर भाई लखपत से रास्ते को लेकर बात कर रहे थे। इस बीच गांव का मनोज आया। मनोज उनके पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उनके पिता को उठाकर खड़ंजे पर पटक दिया, जिससे उनके सिर के पीछे गंभीर चोट आई। जोगराज के अनुसार शोर सुन कर उनकी पत्नी अनीता व मां कैलाशो दौड़ कर आईं। गांव के अन्य लोग भी दौड़ पड़े। बेहोशी की हालत में पिता सौराज को हसनपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां पर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे उनके पिता सौराज की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि विवाद में वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed