{"_id":"66ce6d9567d8abf6e308a3a5","slug":"a-young-man-is-blackmailing-a-woman-by-befriending-her-on-facebook-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-124626-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को ब्लैकमेल कर रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को ब्लैकमेल कर रहा युवक
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
फेसबुक पर महिला से दोस्ती कर युवक ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो मंगा लिए। युवक महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला दो बच्चों की मां है। उसका कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी जान पहचान फेसबुक पर एक युवक से हुई। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों के बीच प्यार हो गया और अश्लील बातचीत भी होने लगीं। युवक महिला से उसके अश्लील फोटो व वीडियो भी मंगा लिए। अब युवक से उसका विवाद हो गया। महिला ने उसे बात करने से परहेज किया तो वह महिला के अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि एक दिन पहले युवक महिला के घर पर भी आया। उसका फोन आदि तोड़ गया। युवक उसे लगातार धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तहरीर मिल गई है।