फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a young man hanged himself from a fan on his father s scolding at Didauli in Amrohas

पिता की डांट पर दी जान: जिस मां के आंचल में पला-बढ़ा उसी की साड़ी से फंदा बनाकर दी जान, रात में हुई थी कहासुनी

Mon, 01 Aug 2022 06:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Aug 2022 06:56 PM IST
सार

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौटा था। तभी किसी बात को लेकर उसकी अपने पिता से कहासुनी हो गई थी। चर्चा है कि इस दौरान पिता ने उसे डांट दिया था। सोमवार की सुबह घर में सभी अपने-अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच युवक पंखे के सहारे मां की साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया।

विज्ञापन
a young man hanged himself from a fan on his father s scolding at Didauli in Amrohas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में किसी बात को लेकर पिता ने डांटा तो बेटे ने मां की साड़ी से फंदा बना लटककर जान दे दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 25 वर्षीय एक युवक हाईवे स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। रविवार को युवक फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौटा था। तभी किसी बात को लेकर उसकी अपने पिता से कहासुनी हो गई थी। चर्चा है कि इस दौरान पिता ने उसे डांट दिया था। रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सोमवार की सुबह भी पिता-पुत्र खाना खाकर अपने-अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इसी बीच युवक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गया और पंखे के सहारे मां की साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया।

विज्ञापन

काफी देर तक युवक नीचे नहीं आया तो परिजन उसे देखने ऊपर पहुंच गए। युवक फंदे पर लटका देचाकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजन युवक को उतार कर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की दोपहर परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर पीके चौहान में घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed