फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man going to buy Karva Chauth items for his wife died in an accident

Amroha News: हादसे में युवक की मौत, पहले ही करवाचौथ पर उजड़ा सुहाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
A young man going to buy Karva Chauth items for his wife died in an accident
हसनपुर/सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

हसनपुर-संभल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार शिवम सैनी (22) की मौत हो गई। गांव पिपतौली खुर्द निवासी शिवम की चार माह पहले ही शादी हुई थी। वह दोस्त के साथ ससुराल में पत्नी के लिए पहले करवाचौथ का सामान लेने जा रहे थे। सुहाग की सलामती के पर्व करवाचौथ पर ही नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया। वहीं, युवक की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द निवासी किसान शेर सिंह सैनी का परिवार रहता है। उनके बेटे शिवम सैनी की ससुराल संभल के असमौली थाना क्षेत्र के गांव नवादा में है। शनिवार रात करीब आठ बजे शिवम गांव के ही दोस्त अर्जुन के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। हसनपुर-संभल मार्ग पर सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का मोड़ के पास लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां शनिवार रात ही इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवम गजरौला में कार डेकोरेशन का काम करता था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली करवाचौथ पर ही उजड़ गया महेंद्री का सुहाग
गांव पिपलौती खुर्द निवासी शिवम सैनी की शादी नौ जून 2024 को संभल जिले के गांव नवादा निवासी महेंद्री के साथ हुई थी। महेंद्री का इस बार करवाचौथ का पहला व्रत था, जिसके लिए वह कई दिनों से तैयारी कर रही थी। दो दिन पहले ही महेंद्री के मायके से शृंगार का सामान उसकी ससुराल आया था, जिसमें से कुछ सामान व पांच बर्तन मायके में रह गए थे। शनिवार रात शिवम बचे सामान को लेकर दोस्त के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों दोस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शिवम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed