{"_id":"661990dd184ccf393d001814","slug":"a-young-man-from-hapur-who-was-related-to-him-died-by-drowning-in-ganga-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-117026-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रिश्तेदारी में आए हापुड़ के युवक की गंगा में डूब कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रिश्तेदारी में आए हापुड़ के युवक की गंगा में डूब कर मौत
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। रिश्तेदारी में मां के साथ आए 18 वर्षीय युवक की पपसरा खादर के सामने गंगा में डूब कर मौत हो गई। खासी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस कार्रवाई बगैर परिजन शव को घर ले गए। युवक की मौत से परिवार और रिश्तेदारी में कोहराम मच गया।
हापुड़ जिले के असौड़ा गांव निवासी शीनू की गजरौला के पपसरा खादर में वहीदा के यहां रिश्तेदारी है। उनकी पत्नी शबाना अपने 18 वर्षीय बेटे शोएब के साथ शुक्रवार को रिश्तेदारी में वहीदा के घर आई थीं। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे शोएब अपने दोस्तों के साथ गांव के सामने गंगा में नहाने चला गया। इस बीच उसका पैर गहरे पानी में चले जाने के कारण वह समा गया। उसके साथियों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ कर पहुंचे। उसे बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। पांच बजे उसका शव बरामद किया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि युवक की डूब कर मौत का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
-- --