फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man died due to electric shock while loading straw in a truck

Amroha News: ट्रक में भूसा भरते समय करंट लगने से युवक की गई जान

Sat, 19 Apr 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 19 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock while loading straw in a truck
उझारी (अमरोहा)। ट्रक चालक की लापरवाही ने मजदूर की जान ले ली। ट्रक में भूसा भरने के दौरान चालक ने लापरवाही से ट्रक को पीछे की ओर हटा दिया, जिससे ट्रक हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा गया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर में जुगल किशोर (35) का परिवार रहता है। जुगल किशोर मजदूरी करता था। वह शुक्रवार सुबह ढक्का मोड़ पर एक ट्रक में भूसा भरवाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में भूसा भरा जा रहा था। उसी दौरान चालक ने लापरवाही से ट्रक को पीछे कर दिया। ट्रक के ठीक पीछे हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिससे ट्रक की लोहे की बॉडी टच हो गई और ट्रक में करंट उतर आया।
विज्ञापन

इसकी चपेट में आकर जुगल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पत्नी जानवी ने थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article