फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a young man dead in train accident

काशी विश्वनाथ से युवक कटा

Fri, 29 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 29 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
a young man dead in train accident
सहारनपुर मे कालका पसैंजर मे शव मिलने पर खडी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 घर से रिश्तेदारी में जाने को कहकर निकले बीए के छात्र की काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर मौत हो गई। सूचना हादसे के बाद भीड़ लग गई। सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। बिना कार्रवाई परिजन शव घर ले गए। 
विज्ञापन


रजबपुर थाना क्षेत्र के पपसरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह का 20 वर्षीय बेटा कुलदीप बीए का छात्र था। बृहस्पतिवार को कल्याणपुरा रेलवे फाटक के पास काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर देहात थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


छात्र की शिनाख्त कर परिजनों को खबर दी गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े। बेटे को ट्रेन से कटा देख बदहवास होकर गिर गए। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के अनुसार छात्र सुबह खेत से अपनी मां के साथ पशुओं का चारा लाने के बाद वह घर से यह कह कर निकला था कि रिश्तेदारी में जा रहा है, मगर रिश्तेदारी का नाम नहीं बताया था। उधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र ट्रेन के आगे खुद खड़ा हो गया था।  परिजन बिना किसी कार्रवाई शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed