फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man consumed poison after his wife refused to accompany him and died.

Amroha News: पत्नी के साथ जाने से इन्कार पर युवक ने खाया जहर, मौत

Sat, 29 Nov 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 29 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A young man consumed poison after his wife refused to accompany him and died.
नौगांवा सादात (अमरोहा)। मायके में रह रही पत्नी ने साथ जाने से इन्कार किया तो युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर ले गए, लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी सात साल पहले बिजनौर जनपद के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ में रहने वाले युवक के साथ की थी। दंपती के पास दो बेटी और एक बेटा है। दो माह से दंपती में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिस वजह से विवाहिता अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पति विवाहिता को बुलाने अपनी ससुराल आया था। काफी देर मनाने के बाद भी विवाहिता पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। लिहाजा दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। तभी, पति ने जेब में रखे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वालों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ससुराल वाले युवक को इलाज के लिए अमरोहा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed